बेक़सूर है राजू पंडित…

राजू पंडित के समर्थन में कृष्ण पाल गुर्जर से मिले लोग फ़रीदाबाद : कृष्णपाल के दरबार में संदीप चपराना के जुड़ने के बाद अब राजू पंडित की भी फिर एंट्री हो गई है। राजू पंडित […]

Loading

युवाओं के लिए भविष्य के रास्ते खोलता है खेल : राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने युवा खिलाड़ी को दिया आशीर्वाद    फरीदाबाद। गांव कांवरका निवासी युवा धावक सोनिया सागर ने आज विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी उपलब्धियों से परिचित कराया और उनसे भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। नागर ने भी बेटी […]

Loading

शहीदों के बलिदान के कारण हम आजाद हुए  : राजेश नागर 

गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापना पर बोले विधायक राजेश नागर फरीदाबाद तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह सब शहीदों के बलिदान के कारण है। वह यहां गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थापना समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि आजादी सबसे कीमती चीज है।  इसे हमारे लिए कमाने के लिए हमारे पुरखों ने बलिदान दिए, जेलों में गए और यातनाएं सहीं। इनमें भी शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज इन तीनों के बलिदान का दिन है। हमें अपने क्रांतिकारियों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए और उनके चरित्र को हमेशा अपने दिलों में याद रखना चाहिए। नागर ने कहा कि हमारे देश की आजादी में शहीद भगत सिंह का बड़ा योगदान है। इसके लिए हमें उनका हमेशा ऋणी रहना चाहिए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित कर गांव के लोगों ने बड़ी मिसाल पेश की है। आज जब लोगों में अलग अलग तरह के भाव पैदा हो रहे हैं वहीं गांव बहादरपुर के लोगों ने शहीद की प्रतिमा को स्थापित कर सबका दिल जीत लिया है। नागर ने कहा कि आज भाजपा की सरकारों में देश के असली योद्धाओं को सम्मान प्राप्त हो रहा है, पदम पुरस्कार मिल रहे हैं और भारत रत्न मिल रहे हैं। नागर ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का समय है।  हमारे वर्तमान सांसद एवं केंद्र में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को भाजपा ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। आप लोगों ने उन्हें पिछली दो बार भी बड़ी मात्रा में मतदान कर विजयी बनाया है और इस बार भी आप उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद भेजें। जिससे कि देश में विकास का पहिया अपनी गति से चलता रहे। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें, मैं आपके हर दुख तकलीफ के लिए साथ बैठा हूं। इस मूर्ति की स्थापना शहीद भगत सिंह क्लब बहादरपुर द्वारा की गई है। इस अवसर पर सरपंच सूरजपाल भूरा, ब्लॉक मैंबर सुनील कुमार, सुखबीर अधाना, ब्लॉक मैंबर जय भगवान, बिजेंद्र नंबरदार, चौधरी रमेश, चौधरी सतबीर, चौधरी हरपाल, चौधरी गजराज, संजय कौशिक, शीशपाल चौधरी, शहीद भगत सिंह क्लब बहादरपुर के सदस्य चिराग, अरुण, कपिल, सोनू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विपुल गोयल ने सभी को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ

पुरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी राज्यों में जिला स्तर पर मनाया जा रहा है जिसमें डिजिटल तरीक़े से स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति कों सम्बोधित कर देश के नाम […]

गाँव चलो अभियान के तहत विपुल गोयल ने किया बुढ़ैना गांव में बूथ पर प्रवास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो गाँव चलो अभियान की शुरुआत पुरे देश में की है, उसका असर हरियाणा में भी शुरु हों गया है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह […]

भगवान श्री राम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष हैं : राजेश नागर

22 जनवरी को सभी लोग भगवान राम का पूजन करें और अपने घर प्रतिष्ठानों पर दीये जलाएं फरीदाबाद  तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज इस्माइलपुर क्षेत्र में आयोजित एक रैली में भागीदारी की […]

Loading

राजकुमार वोहरा एक सुलझे हुए नेक इंसान: दीपक यादव

फरीदाबाद, 20 जनवरी । भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा से शुक्रवार को विद्यासागर इंटरनेशनल के निदेशक दीपक यादव ने मुलकात कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा प्रदेश युवा […]

Loading

करीब चार करोड़ से बनेगा बच्चियों के स्कूल का भवन : राजेश नागर  

विधायक राजेश नागर ने शुरू करवाया तिगांव के गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन बनाने का काम फरीदाबाद। भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि उनका तिगांव विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। हमारे यहां मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने के साथ साथ अनेकों स्कूलों […]

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में शामिल हुए विपुल गोयल

शनिवार को पंचकूला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना रोड शो किया जिसके बाद वो संगठन की नई टीम की मीटिंग लेकर आगे के चुनावों की रणनीति पर मंथन करेंगे। नड्डा के रोड शो […]

Loading

उत्तराखंड की खूबसूरती के सामने स्विट्जरलैंड भी फीका : विपुल गोयल

उत्तराँचल मैत्री संघ द्वारा कल रात फ़रीदाबाद के सेक्टर-55 मे हुडा मार्किट के सामने उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल बतौर […]