युवाओं के लिए भविष्य के रास्ते खोलता है खेल : राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने युवा खिलाड़ी को दिया आशीर्वाद    फरीदाबाद। गांव कांवरका निवासी युवा धावक सोनिया सागर ने आज विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी उपलब्धियों से परिचित कराया और उनसे भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। नागर ने भी बेटी […]

Loading

विधायक राजेश नागर ने सराय ख्वाजा में सीवर कार्य शुरू कराया

करीब 44 लाख रुपये की लागत से डाली जाएगी सीवर की लाइन  फरीदाबाद तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने गांव सराय ख्वाजा सेक्टर 37 से होकर गुजरने वाले रोड पर सीवर लाइन का कार्य शुरू करवाया। इस पर करीब 44 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक राजेश नागर ने स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वाकर विकास कार्य शुरू करवाया। यह सीवर की लाइन गांव सराय ख्वाजा से होकर गुजर रहे पुराने शेर शाह सूरी मार्ग पर डाली जाएगी। जिससे यहां रहने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत हो सकेगी।  नागर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी मांग बताई थी जिसे उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर सही करवाया है। जल्द ही यह सीवर लाइन का काम पूरा हो जाएगा।  उन्होंने बताया कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपयों के विकास कार्य हो रहे हैं। इन विकास कार्यों से जनता का जीवन सरल हो रहा है। सीएम मनोहर लाल के आशीर्वाद से सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं : राजेश नागर विधायक राजेश नागर ने बताया कि सीएम मनोहर लाल के आशीर्वाद से सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सेक्टर 37 में बिजली सब स्टेशनों का उद्घाटन किया है। जिससे इस क्षेत्र की बिजली जरूरतों का संसाधनों पर दबाव घटेगा।  उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। हमने अपने सभी वादों को पूरा किया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की है।  जहां तक भक्तों को पहुंचाने के लिए सरकार ने प्रदेश के कोने कोने से बस सेवाएं शुरू की हैं। इनमें से एक बस सेवा तो कल ही बल्लभगढ़ से प्रारंभ हुई है।  नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारों में अंत्योदय को लेकर योजनाएं बनाई जाती हैं और उन्हें क्रियान्वित किया जाता है।उन्होंने कहा कि आपकी स्थानीय समस्याओं के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। इस अवसर पर प्रहलाद शर्मा, वासुदेव भारद्वाज, वीरेंद्र यादव, देवेंद्र अलग, वीरेंद्र दत्त शर्मा, हरिया सैनी, अंतराम, राव किशन, राव मनोज यादव, लोकेश पहलवान, किशन, विजयपाल, बिल्लू नंबरदार, दीन शर्मा, रॉबिन यादव, सतबीर कौशिक, अतुल मंगला, प्रेम यादव, महावीर चंदीला, अमर सिंह कीर, देवेंद्र सैनी, महेश सैनी, दीनू कुरैशी, बाबू, जसराज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

फरवरी में आवाजाही के लिए खुलेगा मंझावली यमुना पुल : राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने अधिकारियों के संग पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिए निर्देश फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज मंझावली में नोएडा को जोडऩे के लिए बन रहे यमुना पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इसे जल्द पूरा करने के लिए कहा और इसकी समयसीमा बताने के लिए कहा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पुल पर फरवरी में आवाजाही खोली जा सकती है हालांकि पूरे प्रोजेक्ट का कार्य जून तक पूरा होगा। विधायक राजेश नागर ने कहा कि मंझावली पुल फरीदाबाद के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके पूरा होने के बाद फरीदाबाद नोएडा के संबंध और मजबूत होंगे। लोगों को नोएडा के लिए दिल्ली से आने जाने में बड़ा समय लगता है जो इस पुल के बन जाने पर घट जाएगा। हमारे सामाजिक रिश्ते और आर्थिक रिश्ते मजबूत होंगे। पुल निर्माण में देरी के सवाल पर नागर ने बताया कि पहले कोरोना के कारण काम रुका रहा। इसके बाद समय समय पर एनजीटी की रोक के कारण भी काम बाधित रहा। इसके अलावा पिछले वर्ष बहुत बड़ी बाढ़ आई। जिससे भी काम रुका। इस कारण से देरी हुई है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट में बदलाव कर इसे और जनोपयोगी बनाया गया। जिससे भी काम में देरी हुई लेकिन हमारी कोशिश थी कि जनता को बहुत अच्छा पुल मिले। विधायक राजेश नागर ने बताया कि अब पुल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। अधिकारियों ने हमें बताया कि फरवरी के महीने में हम पुल पर आवागमन शुरू कर सकते हैं। हालांकि पूरा प्रोजेक्ट पूरा होने में जून तक का समय लगेगा। इस दौरान विधायक राजेश नागर के साथ पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के एसई प्रवीन चौधरी, एक्सईएन प्रदीप सिंधू, एसडीओ प्रकाश लाल, जेई विरेंद्र कुमार सहित ठेकेदार भी मौके पर मौजूद रहे।

भगवान श्री राम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष हैं : राजेश नागर

22 जनवरी को सभी लोग भगवान राम का पूजन करें और अपने घर प्रतिष्ठानों पर दीये जलाएं फरीदाबाद  तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज इस्माइलपुर क्षेत्र में आयोजित एक रैली में भागीदारी की […]

Loading

ब्रह्माकुमारीज ने करोड़ों का जीवन बदला : विधायक राजेश नागर

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने ब्रह्माकुमारी केंद्र द्वारा आयोजित अध्यात्मिक कार्यक्रम में की शिरकत फरीदाबाद। ब्रह्माकुमारी केंद्र की ओर से सेक्टर 21 स्थित डिलाइट गार्डन में अध्यात्मिक चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गुरुग्राम स्थित रीट्रीट सेंटर से बीके आशा दीदी मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने सकारात्मक सोच द्वारा तनावमुक्त जीवन जीने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सकारात्मक सोचता है, तनाव उसके आसपास भी नहीं फटक सकते। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज के प्रयासों से लोगों का जीवन बदल रहा है। लोगों को सादा जीवन उच्च विचार सिखाने के लिए इस […]

करीब चार करोड़ से बनेगा बच्चियों के स्कूल का भवन : राजेश नागर  

विधायक राजेश नागर ने शुरू करवाया तिगांव के गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन बनाने का काम फरीदाबाद। भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा है कि उनका तिगांव विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। हमारे यहां मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने के साथ साथ अनेकों स्कूलों […]

धार्मिकता से व्यक्ति मानवीय गुणों को धारण करता है : राजेश नागर  

विधायक राजेश नागर ने बल्लभगढ़ के सेक्टर दो में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में की शिरकत फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि धार्मिकता ही एक व्यक्ति को मानवीय गुणों से पूर्ण कर मानव बनाती है। बिना धार्मिकता के मनुष्य अधूरा रहता है। वह बल्लभगढ़ के सेक्टर दो में भाजपा नेता संदीप चाहर द्वारा आयोजित सत्यनारायण कथा को संबोधित कर रहे थे। करोड़ों भारतीयों के आराध्य श्री रामलला 22 जनवरी को अपने भव्य मंदिर में पधारेंगे विधायक राजेश नागर ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से करोड़ों भारतीयों के मन की इच्छा पूर्ण होने जा रही है। इस दिन हम सभी अपने घरों पर लडिय़ां लगाएं, दीये जलाएं और देश की समृद्धि के लिए कामना करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी भारतीयों के आराध्य हैं। वह किसी जाति धर्म के बंधन से परे हैं, तभी तो पह राजाराम हैं। वह प्रजापालक श्रीराम हैं जिन्होंने प्रजा की भलाई के लिए अपना हित नहीं देखा। वह त्याग की मूर्ति तो हैं ही साथ में मर्यादा की प्रतिमूर्ति भी हैं। ऐसे श्रीराम के भव्य मंदिर की मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। विधायक नागर ने कहा कि भगवान के नाम का जहां भी गुणानुवाद होता है, चर्चा होती है, वहां भगवान अवश्य ही कृपा करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन करना बड़े ही पुण्य का काम है। ऐसे आयोजनों में आने वाले, लाने वाले और आयोजक सभी पुण्य कमाते हैं। नागर ने कहा कि संदीप चाहर और उनके परिवार ने सत्यनारायण कथा का आयोजन कर बहुत पुण्य का काम किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। हम उनके सुखद जीवन के लिए कामना करते हैं। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग जुटे और उन्होंने भगवान की कथा में भागीदारी की। इस अवसर पर सरपंच मिर्जापुर महीपाल आर्य, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यहां सभी के लिए भोजन प्रसाद भी व्यवस्था की गई थी।

विधायक राजेश नागर के आश्वासन पर पूर्वांचल का धरना समाप्त

छठ घाट तोड़े जाने के विरोध में एक दिसंबर से धरने पर थे पूर्वांचल के लोग फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर के आश्वासन के बाद बाबा रामकेवल के नेतृत्व में चल रहा पूर्वांचल समाज का धरना […]

विधायक राजेश नागर ने पृथला विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम कर सुनी लोगों की समस्याएँ

फरीदाबाद, 29 नवंबर। विधायक राजेश नागर की अध्यक्षता में आज बुधवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गाँव शाहजहांपुर, मछ्गर, बहवलपुर, नरहावली, छायसां में जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया। सभी विभागों के जिला अधिकारी भी […]

विधायक राजेश नागर ने प्रणय सूत्र में बंधे जोड़ों को दिया आशीर्वाद

देवउठनी एकादशी पर महाराजा दक्ष प्रजापति महासभा ने किया सामूहिक विवाह समारोह आयोजित फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने गांव अमीपुर सिडौला में सामूहिक समारोह में प्रणय सूत्र में बंधे जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस समारोह का आयोजन महाराजा दक्ष प्रजापति […]