युवाओं के लिए भविष्य के रास्ते खोलता है खेल : राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने युवा खिलाड़ी को दिया आशीर्वाद    फरीदाबाद। गांव कांवरका निवासी युवा धावक सोनिया सागर ने आज विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी उपलब्धियों से परिचित कराया और उनसे भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। नागर ने भी बेटी […]

Loading

खेलों में दिव्यांग जनों की भागीदारी सराहनीय कार्य : राजेश नागर

दो दिवसीय दिव्यांगजन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोले विधायक राजेश नागर फरीदाबाद सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशल स्कूल में आयोजित दिव्यांगों जनों का दो दिवसीय बाॅस्केटबाॅल टूर्नामेंट आज सम्पन्न हो गया। इसका आयोजन स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट द्वारा […]

एडल डिवाइन कोर्ट में विधायक राजेश नागर का स्वागत

स्थानीय आरडब्ल्यूए ने विधायक राजेश नागर से साझा किए विचार फरीदाबाद ।सेक्टर 76 स्थित एडेल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी में तिगांव के विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके लिए नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। इस बार हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया है। हमें 400 से ज्यादा एमपी जीतकर लोकसभा पहुंचेंगे और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे।  नागर ने कहा कि आप लोगों ने हमेशा ही हमारा सहयोग किया है और हमें उम्मीद है कि इस बार आप पहले से भी ज्यादा हमारा सहयोग करेंगे।  आप लोगों ने पहले भी पहले लोकसभा और फिर विधानसभा में हमें भर भर कर वोट दिए हैं जिससे सबका साथ सबका विकास की सोच रखने वाली भाजपा सरकारें बनाई हैं आपको यह तय करना होगा कि देश में विकास की गाड़ी पटरी से न उतर पाए। विधायक राजेश नागर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को एकता के सूत्र में बांधा है, विकास से अछूते रहे वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा है और युवाओं को स्टार्टअप की ताकत देकर आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया सैल्यूट कर रही है। आज हमारे पीएम दुनिया के सिरमौर हैं। वह कोरोना जैसी महामारी में भी देश को बचाते हैं और दुनिया के अन्य गरीब देशों की भी मदद करते हैं। यही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और मैडिकल ताकतों को भी भारत की ओर देखना पड़ा और सराहना पड़ा। यहां बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। लोगों ने कहा कि विधायक नागर का स्वभाव इतना अच्छा है कि उनसे कोई नाराज नहीं हो सकता है। वह समस्या को सुनते ही अधिकारियों को फोन मिला देते हैं और हमारे काम हो जाते हैं। इस अवसर पर डॉ नरेंद्र तंवर, सतीश कौशिक, बृजेश, कुमार सिन्हा, अभिषेक, मिहिर चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विकास का रास्ता सड़कों से होकर गुजरता है : राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा के अनेक गांवों के खेत खलियान मार्गों के निर्माण का कार्य शुरू कराया  फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव विधानसभा के करीब आधा दर्जन गांवों के खेत खलियान […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुग्राम कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश नागर

गुरुग्राम में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेश नागर   फरीदाबाद। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत की तकदीर लिख रहे हैं और भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बताई। वह गुरुग्राम में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने पहुुंचे थे। वह सुबह ही अपने भतौला निवास से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गुरुग्राम के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। नागर ने कहा कि देश को अपने आत्मबल की ऊर्जा से संचालित कर रहे मोदीजी को देखना ही शक्ति प्रदान कर देता है लेकिन उनका एकदम नजदीक से स्वागत करना जैसे पूरे तन मन को ऊर्जा से भर गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम ने हरियाणा की धरती को बड़े निर्णय का निमित्त बनाकर सीएम मनोहर लाल के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। हम पहले केंद्र में और फिर राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकारें बनाने जा रहे हैं। नागर ने बताया कि बहुत महत्वपूर्ण द्वारका एक्सप्रेसवे का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया है। हालांकि दिल्ली की सरकार द्वारा पेड़ों के लिए जमीन देने में की देरी के कारण यह प्रोजेक्ट थोड़ा देर से बना लेकिन अंत्योदय का हृदय रखने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लाखों लोगों को राहत देने वाला यह प्रोजेक्ट जनता को समर्पित कर दिया।

विधायक राजेश नागर ने तिलपत में लाखों रुपये के निर्माण कार्य शुरू करवाए

विधायक ने कहा, बाबा सूरदास मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एक बड़े हाल का निर्माण कराया है शुरू फरीदाबाद, तिगांव विधायक राजेश नागर ने आज तिलपत स्थित बाबा सूरदास मंदिर एवं गांव तिलपत के श्मसान घाट पर कुछ विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया।  इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि तिलपत वाले बाबा सूरदास की भक्तों पर बड़ी कृपा है। यहां हजारों भक्तों का आना होता है।  जो कि सर्दी गर्मी बरसात में खुले में बैठने के लिए मजबूर रहते हैं।  जिसके लिए स्थानीय निवासियों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने यहां एक हॉल के निर्माण की मांग की थी। जिस पर यहां करीब 2000 वर्गफुट में एक बड़ा हॉल बनाने का काम शुरू किया गया है। इस पर करीब 21.5 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ साथ गांव के श्मशान घाट में भी एक हॉल व अन्य कार्यों की शुरुआत की गई है। इस पर करीब 25.90 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक नागर ने कहा कि इस निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी और ठेकेदार को कह दिया गया है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर तेजी से चल रहा है। इसमें जनता का भी बड़ा सहयोग है।  नागर ने जनता से भविष्य में भी अपना आशीर्वाद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं आपकी सेवा में हमेशा की तरह मौजूद हूं। इस अवसर पर पुष्कर राज पूर्व सरपंच, जय नारायण वशिष्ठ, बुद्ध राम शास्त्री, बृज गोपाल, विरेंद्र बाबा गौशाला वाले, जागेश खटाना, सचिंद्र कुमार, प्रदीप त्रिपाठी, चंदन कुमार, शीशराम अवाना, सोनपाल गोला, बासुदेव भारद्वाज, देवेंद्र अलग, लोकेश बैसला, प्रहलाद शर्मा, सुधीर नागर आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

तिगांव को सबडिविजन बनाने पर विधायक राजेश नागर ने जताया सीएम का आभार

सीएम मनोहर लाल से मिलकर जनता की भावनाओं से कराया अवगत फरीदाबाद : तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल से मिलकर उनका आभार जताया। नागर ने कहा कि आपने एक मांग […]

विधायक राजेश नागर के घर पर लगाया दांतों की जांच का निशुल्क शिविर

फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर के भतौला स्थित निवास पर मानव रचना डेंटल कॉलेज के सहयोग से निशुल्क दांत रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और स्थानीय जनता ने […]

Loading

मोदीजी के नेतृत्व में भारत पुनः सोने की चिड़िया बनेगा : राजेश नागर 

तिगांव अनाज मंडी में पीएम नरेन्द्र मोदी के लाइव कार्यक्रम में बोले विधायक राजेश नागर  फरीदाबाद। हजारों लोगों की उपस्थिति में तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

Loading

जीवन में सबसे बड़ा सुख उत्तम स्वास्थ्य है : राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने केएलजे सोसाइटी में ओपन जिम जनता को सौंपा फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 77 स्थित केएलजे सोसाइटी बी ब्लॉक में ओपन जिम का उद्घाटन किया […]